देश की खबरें | अमरिंदर सिंह ने दशहरा के अवसर पर पटियाला में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को दशहरा के मौके पर पटियाला में पंजाब के पहले खेल विश्वविद्यालय और अन्य विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से नींव रखी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटियाला, 25 अक्टूबर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को दशहरा के मौके पर पटियाला में पंजाब के पहले खेल विश्वविद्यालय और अन्य विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से नींव रखी।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, महाराज भूपिंदर सिंह खेल विश्वविद्यालय 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इसमें से 60 करोड़ रुपये अकादमिक और प्रशासनिक खंडों के विकास एवं परिसर में छात्रावासों के लिए निवेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: इलेक्शन वॉच और एडीआर के आंकड़ों में खुलासा, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति.

मुख्यमंत्री ने अपने दादा महाराज भूपिंदर सिंह के योगदान को भी याद किया जिनकी 129वीं जयंती रविवार को ही है। यह विश्वविद्यालय उनकी याद में बनाया जा रहा है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के वैज्ञानिक विकास में मदद करेगा।

यह भी पढ़े | भारत में वायु प्रदूषण पर डोनाल्‍ड के बयान पर अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अपनी नाकामियों पर उन्होंने लाख उठायी दीवार फिर भी दोस्त ने कहा इनकी हवा है खराब.

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पंजाब खेलों के एक केंद्र के रूप में विकसित हो और राज्य के खिलाड़ियों एवं कोचों के पास वैज्ञानिक ज्ञान हो।

उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए नि:शुल्क भूमि देने के लिए सिंद्धुवाल के लोगों और पंचायत का आभार जताया।

सिंह ने उम्मीद जताई कि 2022 तक कर्मी और छात्र विश्वविद्यालय में आ सकेंगे।

उन्होंने पटिलाया के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं भी दीं। पटियाला के लोगों को कोरोना वायरस की वजह से बहुत कष्ट झेलना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने नवंबर- दिसंबर में मामलों के बढ़ने की आशंका के बीच लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें पटियाला शहर के लिए सतही जल-आधारित जल आपूर्ति (503 करोड़ रु), किला मुबारक के पास धरोहर सड़क का विकास (43 करोड़ रु) और राजपुरा रोड पर एक नया बस स्टैंड (65 करोड़ रुपये) शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\