देश की खबरें | अमरिंदर, खट्टर ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

चंडीगढ़, सात जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय फिल्म उद्योग के दिग्गज दिलीप कुमार जी के निधन के बारे में जान कर बहुत दुख हुआ। यह सच में एक युग का अंत है। उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थना।’’

खट्टर ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन फिल्म उद्योग में एक अध्याय की समाप्ति है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सिनेमा जगत में उनके शानदार अभिनय को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।’’

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि ‘ट्रेजेडी किंग’ का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के एक युग का अंत है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\