खेल की खबरें | अमन नए कैडेट विश्व चैंपियन बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय पहलवान अमन मंगलवार को कैडेट चैंपियनशिप के 48 किग्रा फाइनल में अमेरिका के ल्यूक जोसेफ लिलेडाहल को 5-2 से हराकर नए विश्व चैंपियन बने।

बुडापेस्ट, 20 जुलाई युवा भारतीय पहलवान अमन मंगलवार को कैडेट चैंपियनशिप के 48 किग्रा फाइनल में अमेरिका के ल्यूक जोसेफ लिलेडाहल को 5-2 से हराकर नए विश्व चैंपियन बने।

अमन ने टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए खिताब के सफर तक सिर्फ तीन अंक गंवाए।

अमेरिकी खिलाड़ी अमन से अधिक लंबा था और उनकी पहुंच दूर तक थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने लगातार हमले बोलकर विरोधी को पस्त कर दिया।

सागर जागलान भी 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

वैभव पाटिल को 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में अजरबेजान के जाविद जवादोव के खिलाफ 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

साहिल (110 किग्रा) भी कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\