देश की खबरें | पूर्व छात्र नेताओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' प्रस्ताव के समर्थन में राष्ट्रीय मंच का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर के पूर्व छात्र नेता बुधवार को एकसाथ आए और "स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन" नामक एक नये मंच की शुरुआत की। यह 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' सुधार से संबंधित अभियानों को जमीनी स्तर तक ले जाएगा, व्यापक जन सहभागिता और युवाओं के नेतृत्व वाली वकालत सुनिश्चित करेगा।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल देशभर के पूर्व छात्र नेता बुधवार को एकसाथ आए और "स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन" नामक एक नये मंच की शुरुआत की। यह 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' सुधार से संबंधित अभियानों को जमीनी स्तर तक ले जाएगा, व्यापक जन सहभागिता और युवाओं के नेतृत्व वाली वकालत सुनिश्चित करेगा।

इस विषय पर एक दिन की चर्चा में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,000 से अधिक छात्र नेता शामिल हुए। एक राष्ट्र, एक चुनाव (ओएनओई) को लागू करने के लाभों को रेखांकित करने वाली एक पुस्तक का विमोचन किया गया, साथ ही एक एआई-संचालित चैटबॉट की शुरुआत की गई जो इस पहल के बारे में जनता के प्रश्नों का वास्तविक समय में सटीक उत्तर प्रदान करेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘यह सिर्फ सरकारी खर्च बचाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि हमारी प्रशासनिक मशीनरी चुनावों के निरंतर चक्र में फंसने के बजाय शासन और विकास पर ध्यान केंद्रित करे। मैं आप सभी से अपील करता हूं - लोगों की आवाज बनें और हर नेता पर एक राष्ट्र, एक चुनाव पर रुख अपनाने के लिए बाध्य करें।’’

छात्र नेताओं ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए कि किस प्रकार कॉलेज वाद-विवाद, सामुदायिक चर्चा, घर-घर जाकर जागरूकता फैलाना और सांस्कृतिक पहल जैसी पहुंच गतिविधियों के माध्यम से अभियान को आगे बढ़ाया जाए, ताकि सभी क्षेत्रों के लोगों से संपर्क किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" सिर्फ नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि "दूरदर्शी सुधार" है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव का विचार पेश किया गया है। यह भारत के लिए एक दूरदर्शी सुधार है। यह सिर्फ नीतिगत बदलाव नहीं है, यह विकसित भारत की ओर एक रास्ता है। छात्र नेताओं को इस मिशन को जमीनी स्तर पर ले जाना चाहिए, ताकि यह एक सच्चा जन आंदोलन बन सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें