देश की खबरें | बिहार के साथ-साथ देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए- नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे इन राज्यों में विकास होगा, जिसके कारण देश अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ेगा।

पटना, 27 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे इन राज्यों में विकास होगा, जिसके कारण देश अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ेगा।

कुमार ने केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केवल सत्ता का आनंद लेने और दुष्प्रचार में लगे रहने का आरोप लगाया।

नीतीश ने यहां आयोजित नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मत्स्य विकास अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग अनाप-शनाप बोलकर सिर्फ दुष्प्रचार करने में लगे रहते हैं। वे लोग जहां-जहां राज कर रहे हैं, वहां कोई काम नहीं हो रहा। अब केंद्र से राज्यों का हिस्सा भी नहीं मिलता है। बिहार के साथ-साथ देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अगर देश के पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा, तो भारत दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

नीतीश ने भाजपा पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग सिर्फ राज करना चाहते हैं, हम लोगों की रुचि काम करने में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में आज काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार हो रहा है।’’

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पिछले सप्ताह पूर्णिया में एक रैली के दौरान उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘जब हम पूर्णिया जाएंगे, तो उसी समय सभी बातों को जवाब देंगे। वे निशाना बना रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने दीजिये।

पूर्णिया में हवाई अड्डा बनाए जाने संबंधी शाह के बयान से जुड़े सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘क्या हवाई अड्डा उन्होंने बनवाया है? हम लोगों ने उसके लिये वहां जगह दी। हम जब वहां जाते हैं, एक-एक चीज को देखते हैं। हम इस काम में लगे हुए हैं।’’

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के संबंध में पूछे गये प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ (राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष) लालू प्रसाद हमारे साथ थे। सोनिया गांधी से बातचीत हुई। उनके घर के बाहर पत्रकारों को हमने उनसे हुई बातचीत के संबंध में सारी जानकारी दी थी। कांग्रेस पार्टी का अभी चुनाव है, उसके बाद हम सब चीजों पर निर्णय लेंगे।’’

सोनिया गांधी से मुलाकात पर भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा दिये गये बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘सुशील मोदी को उनकी पार्टी में दरकिनार कर दिया गया है। वह रोज कुछ न कुछ बोलते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट