देश की खबरें | हिमाचल में मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग सभी प्रमुख सड़कें खोल दी गई हैं : सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बताया कि मानसून संबंधी आपदाओं से प्रभावित मंडी जिले की लगभग सभी प्रमुख सड़कों को फिर से खोल दिया गया है।

मंडी, 11 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बताया कि मानसून संबंधी आपदाओं से प्रभावित मंडी जिले की लगभग सभी प्रमुख सड़कों को फिर से खोल दिया गया है।

सुक्खू ने कहा कि संपर्क सड़कों को तेजी से बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

सिराज और नाचन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभावित क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे के बाद सुक्खू ने सुंदरनगर में संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए तेजी से काम किया है।

राज्य में 150 से अधिक ट्रांसफार्मर और 800 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं, जिनमें से 143 और 204 क्रमशः मंडी जिले में हैं।

मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में 30 जून और एक जुलाई की मध्यरात्रि को बादल फटने की 10 घटनाओं, उसके बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग लापता हो गए थे।

इस आपदा से व्यापक स्तर पर संपत्ति की क्षति भी हुई, जिससे 1,184 घर, 710 गौशालाएं और 201 दुकानें प्रभावित हुईं। इस आपदा में 780 पशु भी मारे गए।

सुक्खू ने बताया कि आपदा के पहले दिन से ही प्रभावित क्षेत्रों की सड़कें खोलने के लिए 50 जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि मंडी के धरमपुर क्षेत्र में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैल चौक, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली और छतरी की ओर जाने वाली सड़क को केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे समग्र सड़क के रूप में विकसित किया जा सके।

उन्होंने राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से भी आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार से अनुमति प्राप्त करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करें, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट