देश की खबरें | सरकारी आदेश में संशोधन होने तक खाने की डिलीवरी को अनुमति दें : ओवैसी ने पुलिस से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाबंदियों से छूट होने के बावजूद ऐप आधारित ‘फूड डिलीवरी’ करने वाले कई लोगों को शहर पुलिस ने लॉकडाउन के आधार पर हिरासत में लिया है, यह आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उन्हें और उनके वाहनों को तुरंत छोड़ने की मांग की।

हैदराबाद, 22 मई पाबंदियों से छूट होने के बावजूद ऐप आधारित ‘फूड डिलीवरी’ करने वाले कई लोगों को शहर पुलिस ने लॉकडाउन के आधार पर हिरासत में लिया है, यह आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उन्हें और उनके वाहनों को तुरंत छोड़ने की मांग की।

टीवी पर दिखाए गए फुटेज में शहर पुलिस डिलीवरी करने वाले कई लोगों को रोक रही है और उनके वाहन जब्त कर रही है।

हैदराबाद से सांसद से ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना में लॉकडाउन के सरकारी आदेश में फूड डिलीवरी की अनुमति है। फिर डिलीवरी करने वालों को हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? उन्हें और उनके वाहनों को तुरंत छोड़ा जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने फूड डिलीवरी पर पाबंदी लगाना तय किया है तो, लॉकडाउन से उन्हें छूट देने संबंधी सरकारी आदेश में संशोधन किया जाना चाहिए और ऐसा होने तक उन्हें नहीं रोका जाना चाहिए।

टीवी पर प्रसारित फुटेज में पुलिसकर्मी डिलीवरी करने वाले एक लड़के को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

शहर पुलिस ने शनिवार को एक अधिसूचना में कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों, ऑक्सीजन टैंकर, मेडिकल उपकरण ले जाने वाले वाहनों और पानी के टैकरों के आवाजाही की अनुमति होगी।

तेलंगाना में 30 मई तक लॉकडाउन लागू है, जिसमें प्रतिदिन सुबह छह से 10 बजे तक चार घंटों की ढील दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\