देश की खबरें | मध्य प्रदेश में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्कूल से लौटने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में 34 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बड़वानी (मप्र), 13 अक्टूबर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्कूल से लौटने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में 34 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सेंधवा पुलिस थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजन ने थाने आकर शिकायत की कि उनकी आठ साल की बच्ची बुधवार को स्कूल पढ़ने गई थी, जिसे रवि शिंदे नाम का व्यक्ति उठाकर ले गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल अलग-अलग चार टीम बनाकर बच्ची की तलाश के लिए रवाना किया गया। उपनिरीक्षक रोहित पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम ने बच्ची को तलाशने में कामयाबी हासिल की और उसे थाने लाया गया।

यादव ने बताया कि थाने में बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी रवि उसे पापा के पास ले जाने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि थाना सेंधवा शहर में आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366, 376, 376 (एबी), 506 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यादव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान