देश की खबरें | धुबरी से कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम चुनाव अधिकारियों ने धुबरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया है।

गुवाहाटी, चार अप्रैल असम चुनाव अधिकारियों ने धुबरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया है।

बिलासीपारा जिले के आचार संहिता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी ने कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष और सचिव को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी विधायक ने जिला चुनाव अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना 28 मार्च को सिमुलतला में एक जनसभा की थी।

बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को उपलब्ध कराए गए पत्र के अनुसार, जनसभा संबंधी प्रसारण सोशल मीडिया पर भी हुआ था।

इसमें कहा गया, ''यह निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।''

पत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर जरूरी कार्रवाई नहीं करने पर तीन दिन के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि वे आरोपों की जांच कर रहे हैं और उसके मुताबिक ही जवाब देंगे।

धुबरी लोकसभा सीट पर सात मई को तीसरे चरण के तहत मतदान होगा।

हुसैन धुबरी से मौजूदा सांसद बदरुद्दीन अजमल और असम गण परिषद के जावेद इस्लाम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास