देश की खबरें | हरियाणा में महिला को नौ दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यहां एक दलित महिला को नौ दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने में पीड़िता की मदद करने के लिए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की।

गुड़गांव, 14 जुलाई पुलिस ने यहां एक दलित महिला को नौ दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने में पीड़िता की मदद करने के लिए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक पुलिस कांस्टेबल सहित आरोपियों ने उसे नशीला इंजेक्शन लगाया था, जिसके चलते वह ज्यादातर समय बेहोश रही।

पुलिस ने कहा कि विवाहित महिला यहां सोहना के पास उसके गांव के रहने वाले संदिग्धों को पहचानती है। पुलिस ने कहा कि महिला 30 जून को एक परिचित से बात कर रही थी, तभी उसके दो दोस्त कार में वहां पहुंच गए। वे उसके साथ फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की ओर चले गए, जहां उसे एक कमरे में बंद कर कई बार बलात्कार किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिला की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। उसे 8 जुलाई को बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया था, जिसके बाद उसने अपने परिवार से संपर्क किया और घर पहुंच गई। बाद में उसने 10 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि बलात्कार, अपहरण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं सहित आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

पुलिस थाना सदर, सोहना के निरीक्षक उमेश कुमार ने बुधवार को कहा, ''मामले की जांच जारी है।''

उन्होंने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता द्वारा नामजद कांस्टेबल फरीदाबाद में तैनात है। इस बीच, मंगलवार को महिला के गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद करने का दावा किया और आरोप लगाया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कराने में मदद करने के लिए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके द्वारा संचालित निजी स्कूल के परिसर में घुस गए। मारपीट की और गांव में उसकी परेड कराई।

निरीक्षक उमेश कुमार ने कहा, “प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया कि घटना उस मामले से संबंधित नहीं है, जिसमें महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, जांच जारी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट