देश की खबरें | इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने समय रैना को समन भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 फरवरी महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि रैना अमेरिका में हैं और उन्होंने जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है।

साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस रैना के यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" पर सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ इलाहाबादिया की टिप्पणी के संबंध में अलग-अलग जांच कर रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने रैना को 17 फरवरी से पहले बयान दर्ज करने के लिए कहा है जबकि साइबर प्रकोष्ठ ने उन्हें 18 फरवरी को तलब किया है।

इलाहाबादिया और कुछ अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई में मौजूद असम पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों से मुलाकात की।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले टीम बुधवार को यहां खार थाने पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने रियलिटी शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्व मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और "इंडियाज गॉट लैटेंट" की मेजबानी करने वाले हास्य कलाकार रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब किया है।

साइबर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पिछले एपिसोड में भाग लेने वाले 'गेस्ट' और 'जज' समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 1.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले इलाहाबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान