देश की खबरें | देश के लिये सोचने वाले सभी लोग भाजपा के साथ : अपर्णा यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश के लिए सोचने वाले और एकजुट होने वाले सभी लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में हैं।

अमेठी (उप्र), 25 नवंबर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश के लिए सोचने वाले और एकजुट होने वाले सभी लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में हैं।

अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर आयीं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो संदेश दिया है कि एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे, उसे सभी समझते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी मानते हैं कि एकता सबसे बड़ी ताकत है और इसी वजह से पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ खड़ा है।’’

योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर यादव ने कहा, ‘‘यह सच है कि जो लोग देश के लिए सोचते हैं और एकजुट होते हैं वे भाजपा के समर्थन में हैं और उसके साथ ही रहेंगे।’’

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा,‘‘जब विपक्ष जीतता है तो ईवीएम ठीक है लेकिन जब हारता है तो उस पर आरोप लगाया जाता है।’’

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘हाल के चुनावों में जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। देश ने बता दिया है कि उसे प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी का नेतृत्व स्वीकार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।’’

यादव ने यहां गौरीगंज गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ अपराधों पर जन सुनवाई की।

इससे पहले यादव ने प्राथमिक विद्यालय और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तथा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शिक्षा का स्तर जाना। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

सं. सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\