देश की खबरें | सभी एसटी आवासीय विद्यालयों एवं रायचूर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मिकी पर होगा : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति (एसटी) आवासीय विद्यालयों और रायचूर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मीकि पर रखा जाएगा।

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति (एसटी) आवासीय विद्यालयों और रायचूर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मीकि पर रखा जाएगा।

उन्होंने यहां पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की।

सिद्धरमैया ने कहा, "सभी अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों और रायचूर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मीकि पर रखा जाएगा... मेरी इच्छा है कि दृढता के माध्यम से उपलब्धि के शिखर पर पहुंचने वाले वाल्मीकि का नाम और जीवन अमर रहे।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और आरोप लगाया कि केंद्र और कई राज्यों में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा ने कहीं भी एससीएसपी (अनुसूचित जाति उप योजना) और टीएसपी (जनजातीय उप योजना) नीतियों को लागू नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करने का आरोप लगाया।

सिद्धरमैया ने हाशिए पर पड़े समुदायों से एकजुट होने और सच बोलने का साहस विकसित करने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड