देश की खबरें | भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं।

लखनऊ, चार जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं।

सपा मुख्‍यालय की ओर से शुक्रवार को यादव के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि ''भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं, हर विभाग के हर कार्य में भ्रष्टाचार है और भाजपा सरकार ने जनता को जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और अन्य योजनाओं के नाम पर धोखा दिया है।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने दावा किया कि ''इन योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है और बारिश आते ही भाजपा के ''स्मार्टसिटी योजना'' की पोल खुल गयी है।''

सपा प्रमुख ने कहा कि गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़ समेत कई नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव है और सड़कें उखड़ गयी है, नाले जाम हैं, मोहल्लों और गलियों में पानी भर जाता है और भाजपा की दिल्ली तथा लखनऊ की ''डबल इंजन'' सरकार और महानगरों के नगर निगम मिलाकर ''ट्रिपल इंजन'' की सरकार फेल हो गयी है।

यादव ने कहा कि पिछले नौ साल में भाजपा सरकार एक भी शहर को स्मार्ट नहीं बना पायी है, सड़कें जगह-जगह खोद दी गयी हैं और आम जनता भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी