देश की खबरें | मानसून सत्र से पहले सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को आरंभ होकर 12 अगस्त तक चलना निर्धारित है। इसमें कुल 26 दिनों की अवधि में 18 बैठकें होंगी।

सूत्रों ने बताया कि संसद के दोनों सदनों में सभी राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में मोदी के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी सरकार की ओर से भाग लेंगे।

आम तौर पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से सदन के कामकाज का एजेंडा सभी दलों के समक्ष रखा जाता है।

संसद का यह सत्र खास रहने वाला है क्योंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए यदि निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ तो उसी दिन मतों की गणना भी होगी।

सूत्रों के मुताबिक संसद के इस सत्र के दौरान सरकार करीब एक दर्जन नये विधेयक पेश कर सकती है जबकि विपक्ष अग्निपथ योजना, बेरोजगारी व मंहगाई, जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। संसद में अभी भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, बाल विवाह रोकथाम संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक और जैव विविधता संशोधन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक लंबित हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड