जरुरी जानकारी | सोयाबीन डीगम का दाम टूटने से सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट तथा शिकागो एक्सचेंज में सोयाबीन डीगम का भाव पांच डॉलर टूटने के बीच बुधवार को देश के तेल तिलहन बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला। सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौलतेल के भाव नुकसान साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल विदेशी बाजारों में गिरावट तथा शिकागो एक्सचेंज में सोयाबीन डीगम का भाव पांच डॉलर टूटने के बीच बुधवार को देश के तेल तिलहन बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला। सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौलतेल के भाव नुकसान साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम का तेल तिलहन बाजार शिकागे के हिसाब से चलता है। मंगलवार रात सोयाबीन डीगम तेल का दाम पांच डॉलर टूटा था जिसका असर बाकी तेल तिलहन कीमतों पर भी देखने को मिला। इसके अलावा ब्राजील और अर्जेन्टीना की सोयाबीन फसल अप्रैल-मई में आती है जबकि अमेरिकी सोयाबीन फसल की आवक अक्टूबर-नवंबर में होती है। ब्राजील और अर्जेन्टीना की सोयाबीन फसल के आने के बीच पिछले काफी दिनों से खाद्यतेलों के दाम टूट रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला जैसे देसी तिलहन की आवक पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। किसानों द्वारा लागत से काफी नीचे दाम पर खरीदने के बावजूद तेल पेराई मिलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि थोक में आयातित खाद्यतेलों का दाम देशी तेल तिलहन से काफी सस्ता बैठता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में लगभग 55 प्रतिशत आयात पर निर्भर इस देश में तेल पेराई मिलें नुकसान में चल रही हैं। घाटे में बेचने के बावजूद इन मिलों और तिलहन किसानों को वाजिब दाम मिलना मुश्किल है। सबसे मजेदार तथ्य यह है कि थोक दाम सस्ता होने के बाद भी उपभोक्ताओं को सस्तेपन का लाभ नहीं मिल रहा है।

कारोबारी सूत्रों के मुताबिक, अगर सरकार को कपास का उत्पादन बढ़ाना है तो उसके कपास से निकलने वाले बिनौले के नकली खल के फल फूल रहे कारोबार पर रोक लगाने के प्रभावी कदम उठाने होंगे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,250-5,290 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,150-6,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,245-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,700-1,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,700 -1,815 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,825 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,780-4,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,580-4,620 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी