जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली बाजार में सोमवार को लगभग सभी तेल- तिलहनों के भाव में सुधार दर्ज हुआ। मलेशिया एक्सचेंज में मार्च अनुबंध वाले तेल के भाव 10-11 प्रतिशत की रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए।
नयी दिल्ली, 28 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली बाजार में सोमवार को लगभग सभी तेल- तिलहनों के भाव में सुधार दर्ज हुआ। मलेशिया एक्सचेंज में मार्च अनुबंध वाले तेल के भाव 10-11 प्रतिशत की रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए।
बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के अलावा शिकॉगो एक्सचेंज फिलहाल लगभग चार प्रतिशत मजबूत है।
सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन और रूस के युद्ध का मलेशिया और इंडोनेशिया की तेल कंपनियों ने फायदा उठाते हुए खाद्य तेलों के दाम महंगे कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए देश को तेल- तिलहन के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने की अहमियत को समझना होगा और किसानों को प्रोत्साहन देकर तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा।
सूत्रों ने कहा कि आलम यह है कि देशी तेल सस्ते हैं और आयातित तेल महंगे हो गये हैं। तिलहन उत्पादन बढ़ाकर ही ऐसी चुनौतियों से निपटा जा सकता है और शुल्क में घट बढ़ करना तात्कालिक उपाय हो सकता है पर कोई दीर्घकालिक उपाय का स्थान नहीं ले सकता।
उन्होंने कहा कि विदेशों में तेजी से घरेलू बाजार में तेजी आने का मुख्य कारण यह है कि हम अपनी जरूरत के 60-65 प्रतिशत खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भर हैं।
विदेशी बाजारों में तेजी के अनुरूप नई फसल आने के बावजूद सरसों तेल-तिलहन के भाव में भी पर्याप्त सुधार देखने को मिला।
बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 7,750-7,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,475 - 6,570 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,405 - 2,590 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,305-2,360 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,505-2,610 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,900-18,400 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,700।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,200 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,000 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,000 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 7,400-7,450 रुपये।
सोयाबीन लूज 7,275-7,375 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)