जरुरी जानकारी | शिकागो एक्सचेंज कल रात मजबूत होने से सभी तेल-तिलहन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार की रात शिकागो एक्सचेंज के लगभग तीन प्रतिशत मजबूत बंद होने के कारण शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में लगभग सभी तेल-तिलहनों के दाम में सुधार आया।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर शुक्रवार की रात शिकागो एक्सचेंज के लगभग तीन प्रतिशत मजबूत बंद होने के कारण शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में लगभग सभी तेल-तिलहनों के दाम में सुधार आया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में सोयाबीन तेल का दाम गिरावट के बाद कल रात फिर सुधर गया और जिस सोयाबीन तेल का दाम 985 डॉलर रह गया था, वह एक बार फिर सुधरकर 1,010-1,020 डॉलर प्रति टन हो गया। आयातकों ने आज बंदरगाह पर सोयाबीन तेल लागत से सात प्रतिशत नीचे भाव पर बेचा। इस बेपड़ता बिक्री की खोज खबर सरकार को रखनी चाहिये।

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा भी सरकार को देश के तेल तिलहन कारोबार की तमाम गतिविधियों पर ध्यान देना होगा जैसे कि कौन सा खाद्यतेल कितनी मात्रा में आयात हो रहा है, यह तेल किस भाव बिक रहा है, देशी तेल मिलों और तिलहन किसानों को कौन सी परेशानी आ रही है, इत्यादि।

चालू महीने में अब तक कांडला पोर्ट पर पाम, पामोलीन और सोयाबीन तेल से लदे जहाज खड़े हैं लेकिन सूरजमुखी तेल का कोई भी जहाज नहीं है। वेबसाइट पर आगामी 28 तारीख तक भी सूरजमुखी तेल की किसी खेप की कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा अगस्त के मुकाबले सितंबर में पूरे देश के खाद्यतेल का आायात घटने के पूरे आसार दिख रहे हैं। त्यौहारों के मौसम को देखते हुए इन सभी बारीकियों पर नजर रखना जरूरी होगा।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,475-5,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,565-7,615 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 18,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,665-2,950 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,710 -1,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,710 -1,820 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,970-5,065 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,720-4,835 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\