देश की खबरें | सभी नगर निगम कर्मचारियों को महीने के पहले दिन वेतन ही मिल गया: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि निगम आयुक्त से लेकर चपरासी तक नगर निगम के सभी कर्मचारियों को उनका वेतन महीने के पहले दिन ही मिल गया।

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि निगम आयुक्त से लेकर चपरासी तक नगर निगम के सभी कर्मचारियों को उनका वेतन महीने के पहले दिन ही मिल गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जो काम भाजपा 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ पांच महीने में कर दिखाया।’’

आप ने चार दिसंबर के नागरिक चुनावों में जीत के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में आयुक्त से लेकर चपरासी तक, सफाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक, सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन गया है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि अब निगम में भी आप की ईमानदार सरकार है। निगम के सभी कर्मचारियों से आज मेरी एक अपील है- मेरी तरफ से बच्चों और मां-पिताजी के लिए घर मिठाई जरूर लेकर जाएं।’’

महापौर शैली ओबेरॉय ने चार जुलाई को कहा था कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को जून का वेतन एक जुलाई को दे दिया गया और दावा किया कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ।

भाजपा ने 2007-2012 और 2012-2022 तक नगर निगम का संचालन किया। पूर्ववर्ती एकीकृत नगर निगम को 2012 में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में विभाजित किया गया। इसके बाद मई 2022 में तीन निगमों को फिर से एक कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड