देश की खबरें | प्रयागराज में अखिल भारतीय आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जोनल प्रशिक्षण केंद्र के परेड मैदान में शुक्रवार को अखिल भारतीय आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें 16 जोनल रेलवे के आरपीएफ की डॉग स्क्वायड टीम हिस्सा ले रही हैं जिनमें 60 श्वान शामिल हैं।

प्रयागराज(उप्र), आठ सितंबर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जोनल प्रशिक्षण केंद्र के परेड मैदान में शुक्रवार को अखिल भारतीय आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें 16 जोनल रेलवे के आरपीएफ की डॉग स्क्वायड टीम हिस्सा ले रही हैं जिनमें 60 श्वान शामिल हैं।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा ने किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग प्रारूपों में आयोजित की जा रही है जिसमें ट्रैकिंग, विस्फोटक का पता लगाना और नारकोटिक्स (मादक पदार्थों)का पता लगाना शामिल है।

प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर से पांच कुत्ते, पश्चिम रेलवे, मुंबई चर्च गेट से तीन कुत्ते, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर से पांच कुत्ते, दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली से छह कुत्ते, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद से पांच कुत्ते, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर से चार कुत्ते, पूर्वी रेलवे, कोलकाता से छह कुत्ते, मध्य रेलवे और मुंबई से तीन कुत्ते शामिल हैं।

इनके अलावा, ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर से तीन कुत्ते, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर से एक कुत्ता, उत्तर रेलवे, नई दिल्ली से दो कुत्ते, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज से दो कुत्ते भी प्रतियोगिता के लिए लाए गए हैं।

प्रतियोगिता के लिए लाए गए कुल 60 कुत्तों में से 21 ट्रैकर, 14 नारकोटिक्स डिटेक्टर और 25 विस्फोटक डिटेक्टर हैं। ये कुत्ते लाखों रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में नियमित रूप से तलाशी में मदद करते हैं।

प्रतियोगिता में अपराधियों पर नज़र रखने, अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग मात्रा में अफ़ीम और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का पता लगाने में इनकी क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

विभिन्न परिस्थतियों जैसे कंटेनरों में छिपे और कपड़ों में लपेटे विस्फोटकों का पता लगाने में प्रशिक्षित कुत्तों को अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग मात्रा में टीएनटी, आरडीएक्स, पीईके, गन पाउडर इत्यादि जैसे विभिन्न विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले रेल सुरक्षा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों को इस प्रतियोगिता के निर्णायकों के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

विभिन्न कुत्तों के प्रदर्शन के आधार पर एक टीम का गठन किया जाएगा और उसे फरवरी-मार्च/2024 के दौरान लखनऊ में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (एआईपीडीएम) में मैदान में उतारने से पहले प्रशिक्षित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू