खेल की खबरें | पुर्तगाल और घाना के मैच में रोनाल्डो पर टिकी रहेंगी निगाहें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह 37 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार से बिना क्लब का है क्योंकि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनका अनुबंध रद्द कर दिया है। रोनाल्डो ने यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग, क्लब के मालिक और साथी खिलाड़ियों की आलोचना की थी।

यह 37 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार से बिना क्लब का है क्योंकि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनका अनुबंध रद्द कर दिया है। रोनाल्डो ने यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग, क्लब के मालिक और साथी खिलाड़ियों की आलोचना की थी।

रोनाल्डो के पास क्लब स्तर पर अभी कोई टीम नहीं है और ऐसे में विश्वकप में उनका प्रदर्शन यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी भविष्य में किस टीम से जुड़ेगा।

पांच बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो का चरम संभवत: बीत चुका है लेकिन जब वह अपने रंग में होते हैं तो फिर उनके सामने कोई भी टीम नहीं टिक पाती है।

रोनाल्डो ने यूनाइटेड से आपसी सहमति से नाता तोड़ने से पहले कहा था कि पुर्तगाल की तरफ से विश्वकप अभियान के दौरान उनके क्लब से जुड़े मसले उन्हें प्रभावित नहीं करेंगे।

रोनाल्डो अभी तक विश्वकप नहीं जीत पाए हैं और पहली बार ट्रॉफी हासिल करना ही इस विश्वकप में उनके लिए प्रेरणा होगी। इसके अलावा किसी नये क्लब को आकर्षित करना उनके लिए बोनस जैसा होगा।

पुर्तगाल का सामना पहले मैच में ही उस टीम घाना से है जो कि विश्व कप में भाग ले रही सबसे कम रैंकिंग की टीम है लेकिन उसे छुपा रुस्तम माना जा रहा है। घाना की विश्व रैंकिंग 61 है। इस ग्रुप में उरूग्वे और दक्षिण कोरिया जैसी उलटफेर करने में सक्षम टीमें भी हैं।

इसके अलावा सऊदी अरब ने लियोनेल मेसी की अगुवाई वाले अर्जेंटीना को हराकर कमजोर टीमों को यह संदेश दे दिया है कि विश्वकप में कुछ भी असंभव नहीं है और वे अपने दिन पर उलटफेर कर सकती हैं।

घाना के पास थामस पार्टे और मोहम्मद कुदुस जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूरोपीय क्लबों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पुर्तगाल को इन खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\