खेल की खबरें | वनडे में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश में सूर्यकुमार, किशन और सैमसन पर भी नजरें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव इस प्रारूप में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेंगे जबकि विकेटकीपर के स्थान के लिये ईशान किशन और संजू सैमसन में मुकाबला होगा ।

ब्रिजटाउन, 26 जुलाई वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव इस प्रारूप में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेंगे जबकि विकेटकीपर के स्थान के लिये ईशान किशन और संजू सैमसन में मुकाबला होगा ।

भारत एशिया कप और अक्टूबर नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन तैयार करने के मकसद से इस श्रृंखला में कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगा ।

दोनों टेस्ट की तरह इसमें भी भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है लेकिन श्रृंखला में सूर्यकुमार, ईशान, सैमसन, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी ।

टी20 क्रिकेट का अपना फॉर्म वनडे में नहीं दोहरा सके सूर्यकुमार चोटिल श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर के लिये दावा कर सकते हैं ।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में लगातार तीन मैचों में पहली ही गेंद पर आउट हुए सूर्यकुमार को पहले मैच में जगह मिलने की उम्मीद है । वहीं जांघ की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन करा रहे केएल राहुल टीम में लौटने पर विकेटकीपर की भूमिका के लिये प्रबल दावेदार होंगे । उनकी गैर मौजूदगी में ईशान और सैमसन के पास दूसरे विकेटकीपर का दावा पुख्ता करने का मौका है चूंकि ऋषभ पंत विश्व कप से पहले फिट होते नहीं दिख रहे ।

सैमसन को टीम से भीतर बाहर होने की आदत है लेकिन 11 वनडे में 66 की औसत से रन बना चुके इस खिलाड़ी को उम्मीद है कि इस बार उन्हें अधिक मौके मिलेंगे ।

टेस्ट श्रृंखला में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले ईशान पहले मैच में विकेटकीपर होंगे जिससे मध्यक्रम में स्थान लिये सैमसन और सूर्यकुमार में मुकाबला होगा ।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे जिससे रूतुराज गायकवाड़ को बाहर रहना होगा । आईपीएल के बाद से नहीं खेले उपकप्तान हार्दिक पंड्या को पांच टी20 मैचों में कप्तानी भी करनी है जिससे उन्हें वनडे श्रृंखला के दौरान कार्यभार प्रबंधन के तहत कुछ मैच से आराम भी दिया जा सकता है ।

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक के पास यह एक और मौका है । वह सात वनडे में 13 विकेट ले चुके हैं । आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में कुलदीप यादव को चहल पर तरजीह मिली थी लेकिन इस बार चहल के पास मौका है ।

तेज आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज संभालेंगे जबकि दूसरे विकल्पों में जयदेव उनादकट, मुकेश कमार और शार्दुल ठाकुर हैं ।

वेस्टइंडीज वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी है और दो बार की चैम्पियन टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके कैरेबियाई क्रिकेट को जीवंत बनाये रखना चाहेगी । शिमरोन हेटमायेर और ओशाने थॉमस की वापसी टीम को मजबूती देगी जो दो साल बाद लौटे हैं ।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायेार, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर, ओशाने थॉमस ।

मैच का समय : शाम सात बजे से ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश