देश की खबरें | संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सब कुछ किया : किरण बेदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी की निवर्तमान उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए।

पुडुचेरी, 17 फरवरी पुडुचेरी की निवर्तमान उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए।

राष्ट्रपति द्वारा बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाने के एक दिन बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ने केन्द्र का पुडुचेरी की सेवा करने का अवसर देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।

बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में ‘‘ राज निवास की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।’’

बेदी का पुडुचेरी सरकार और खासकर मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के साथ अक्सर टकराव होता रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए।’’

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अब लोगों के हाथ में है।’’

बेदी ने एक समृद्ध पुडुचेरी की कामना की।

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाने की घोषणा की थी। करीब एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राष्ट्रपति से उन्हें हटाने की अपील की थी।

बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह लोगों के अधिकारों की जीत है।’’

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू