देश की खबरें | अलीबाग तट के पास बही छोटी नौका के चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अलीबाग तट के पास अरब सागर में बही एक छोटी नौका (टगबोट) के चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचा लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 26 जुलाई महाराष्ट्र में अलीबाग तट के पास अरब सागर में बही एक छोटी नौका (टगबोट) के चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचा लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ‘जेएसडब्ल्यू ग्रुप’ द्वारा संचालित इस नौका के चालक दल के सदस्यों को बचाने का अभियान तटरक्षक बल की मदद से शुरू किया गया।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ।

पुलिस के अनुसार, नौका के चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचा लिया गया है।

उसने बताया कि तटरक्षक के हेलीकॉप्टर ने चालक दल के सदस्यों को नौका से निकालकर अलीबाग समुद्र तट पर उतारा।

‘जेएसडब्ल्यू ग्रुप’ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया था कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास बृहस्पतिवार को उसकी एक छोटी नौका इंजन खराब होने के कारण अरब सागर में बह गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि नौका पर चालक दल के 14 सदस्य सवार हैं।

पुलिस के मुताबिक, नौका वडखल के पास कंपनी के डोलवी संयंत्र से रेवदंडा के निकट सलाव इकाई की ओर जा रही थी, तभी कोलाबा किले के समीप उसका इंजन खराब हो गया।

जेएसडब्ल्यू ने बयान में कहा था, ‘‘जेएसडब्ल्यू द्वारा संचालित एक छोटी नौका आज (बृहस्पतिवार) जयगढ़ और सलाव के बीच तूफानी मौसम में फंसने के बाद तेज हवाओं व कम दृश्यता के कारण बह गई।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट