देश की खबरें | अलीगढ़: छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी शिक्षक पर मुकदमा, किया गया निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ जिले में एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अलीगढ़ (उप्र), एक जून अलीगढ़ जिले में एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि जिले के गांधी पार्क थाने में शजरुद्दीन नामक एक शिक्षक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि शजरुद्दीन पर अपनी एक छात्रा को मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।

यह मामला पिछले दो दिनों से गरमाया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के नेतृत्व में छात्रों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षक को आंतरिक जांच लंबित रहने तक वार्ष्णेय महाविद्यालय से दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा ने पुलिस से शिकायत की थी।

कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने पुलिस पर शिकायत पर कार्रवाई करने में ‘‘आधिकारिक लापरवाही और देरी करने’’ का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के नेता अमित गोस्वामी ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी शिक्षक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनका संगठन आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने घोषणा की कि आंतरिक जांच लंबित रहने तक शजरुद्दीन को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम.एस. पाठक ने बताया कि आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन जांच के लिये जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोबाइल फोन के रिकॉर्ड सहित सभी साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच डाले जा रहे हैं वोट; VIDEOS

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी