देश की खबरें | गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर रविवार को अलर्ट जारी किया गया क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और क्षेत्र में और अधिक बारिश होने का अनुमान है।

पटना, 20 जुलाई बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर रविवार को अलर्ट जारी किया गया क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और क्षेत्र में और अधिक बारिश होने का अनुमान है।

विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने एक उच्च स्तरीय बैठक की और आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) की तैयारियों की समीक्षा की।

डीएमडी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और नेपाल स्थित गंडक और कोसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए विभाग के सभी प्रकोष्ठों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, सोन नदी के जलग्रहण क्षेत्रों सहित बिहार के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहना होगा।’’

डीएमडी ने कहा कि बाढ़ के खतरे की स्थिति में लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। उसने कहा कि अगर पानी इलाकों में घुस जाता है, तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। विभाग ने कहा कि साथ ही, राहत शिविर और सामुदायिक रसोई स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीएमडी ने कहा कि जल संसाधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के दलों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

बैठक में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, पटना, वैशाली, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर और रोहतास के जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।

बयान में कहा गया है कि कोसी बैराज में वर्तमान जलप्रवाह 1,10,845 क्यूसेक है, "हालांकि, नेपाल में भारी बारिश जारी रहने पर यह बढ़ सकता है।’’

डीएमडी ने कहा कि वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

बाढ़-रोधी सामग्री को संवेदनशील स्थानों पर जमा कर दिया गया है और क्षेत्रीय इंजीनियर और ठेकेदारों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विभाग ने कहा, "किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात