विदेश की खबरें | अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज पर भ्रष्टाचार के आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, संघीय न्यायाधीश सेबेस्टियन कैसानेलो ने पूर्व वामपंथी नेता फर्नांडीज को मुकदमा जारी रहने तक जेल न भेजने के निर्देश दिए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, संघीय न्यायाधीश सेबेस्टियन कैसानेलो ने पूर्व वामपंथी नेता फर्नांडीज को मुकदमा जारी रहने तक जेल न भेजने के निर्देश दिए हैं।

पद छोड़ने के बाद से फर्नांडीज के खिलाफ यह दूसरा, लेकिन कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा पहला मामला है। इस साल की शुरुआत में उन पर अपनी संगिनी फैबियोला यानेज के खिलाफ लैंगिक हिंसा का आरोप लगा था।

बीमा मामले में, अभियोजकों ने फर्नांडीज पर सार्वजनिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जिसके लिए उन्हें एक से छह वर्ष की जेल की सजा हो सकती है।

कैसानेलो ने फर्नांडीज की 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति को भी कुर्क करने का आदेश दिया।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए फर्नांडीज ने एक आदेश जारी करके पूरे सार्वजनिक क्षेत्र को विशेष रूप से नेसिओन सेगुरोस एस.ए. नामक कंपनी के साथ अनुबंध करने के लिए मजबूर किया।

अदालत ने कहा कि नेसिओन सेगुरोस एस.ए. फर्नांडीज के मित्र अल्बर्टो पगलियानो के नेतृत्व वाली एक बीमा कंपनी थी। इससे कंपनी को बहुत फायदा हुआ।

फर्नांडीज ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। इस मामले में 33 अन्य लोगों के भी नाम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान