देश की खबरें | अखिलेश के 'आईटी' का मतलब आतंक से कमाई : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के आईटी सेक्टर में रोजगार देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यादव के ‘आईटी' . का मतलब ‘इनकम फ्रॉम टेरर (आतंक से कमाई) है और मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और नाहिद हसन जैसे माफिया इनके ब्रांड एंबेसेडर थे।

लखनऊ, 22 जनवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के आईटी सेक्टर में रोजगार देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यादव के ‘आईटी' . का मतलब ‘इनकम फ्रॉम टेरर (आतंक से कमाई) है और मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और नाहिद हसन जैसे माफिया इनके ब्रांड एंबेसेडर थे।

ठाकुर ने शनिवार को लखनऊ के अटल (हजरतगंज) चौराहे पर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘अखिलेश यादव के ‘आईटी' . का मतलब ‘इनकम फ्रॉम टेरर (आतंक से कमाई) है और मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और नाहिद हसन जैसे माफिया इनके ब्रांड एंबेसेडर थे।''

ठाकुर ने आरोप लगाया, ‘‘इनका आतंक ही था कि सपा शासनकाल में असली आईटी यानी ‘इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ (सूचना प्रौद्योगिकी) सेक्टर की कंपनियां उत्तर प्रदेश नहीं आती थीं।''

उन्होंने दावा किया कि यह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है कि बीते पांच साल में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में लाखों युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिली है और उत्तर प्रदेश आईटी हब के रूप में पहचाना जा रहा है।

मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी, फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद और कैराना (शामली) के विधायक नाहिद हसन के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और तीनों अलग-अलग जेलों में बंद हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को अखिलेश यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है। आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वो सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी। यह नौकरी आईटी सेक्टर वालों को मिलेगी।’’

सपा प्रमुख यादव पर निशाना साधते हुए हुए अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ की टीम और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों द्वारा किए गए काम की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैलियों पर एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव वर्चुअल का मतलब नहीं जानते और वह लैपटॉप बांटने की बात करते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि भाजपा राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। प्ले कार्ड प्रचार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज अटल चौक पर पांच अलग-अलग विषयों पर जिस तरह से प्लेकार्ड पर लिखकर सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया है, ऐसे ही पूरे प्रदेश में प्रचार होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर-घर जनसंपर्क की चर्चा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताकर जनता से मतदान के लिए निवेदन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\