देश की खबरें | अखिलेश यादव ने मानव और पशुओं के बीच संघर्ष को नियंत्रित करने में विफल रहने पर सरकार को कोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में मानव-पशु संघर्ष को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए भाजपा सरकार पर हमला करते हुए यह कार्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंप देने का सुझाव दिया।

लखनऊ (उप्र), 19 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में मानव-पशु संघर्ष को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए भाजपा सरकार पर हमला करते हुए यह कार्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंप देने का सुझाव दिया।

यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ हम देख रहे हैं कि सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं और आवारा पशुओं के कारण लोग जान गंवा रहे हैं। हमने देखा है कि जंगल से सटे इलाकों में लोग तेंदुए और बाघों द्वारा मारे जा रहे हैं। बहराइच में लोग सियार/भेड़ियों के हमलों से आतंकित हैं। सरकार अब भी गंभीर नहीं है।’’

हाल में एक मुठभेड़ के बाद चर्चा में आए पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा, ‘‘आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक एसटीएफ बनाया जाना चाहिए। या फिर (इस) एसटीएफ को सियार की समस्या के समाधान का काम दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि जानवरों को मारने के बजाय उनके जंगलों की अवैध कटाई रोकी जानी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बुलडोजर की मानसिकता से ऊपर उठना होगा। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया था। उस नोडल अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? आवारा पशुओं की समस्या के प्रबंधन के लिए दिए गए भारी भरकम फंड का क्या हुआ।"

यादव ने मांग की कि बहराइच में भेड़ियों के हमले में मारे गए बच्चों के परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जानी चाहिए तथा घायलों को एक लाख रुपये दिए जाने चाहिए।

उन्होंने बहराइच में भेड़ियों के हमले से प्रभावित गांवों के परिवारों के लिए मदद की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे प्रभावित बच्चों और परिवारों से मिलूंगा। पार्टी परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी।"

जुलाई के मध्य से छह भेड़ियों के झुंड ने बहराइच के कई गांवों के निवासियों को आतंकित कर दिया था। बहराइच के महसी तहसील में घाघरा नदी के कछार में स्थित 50 गांवों के हजारों नागरिक भेड़ियों के हमलों से दहशत में हैं। भेड़ियों के हमलों से 17 जुलाई से अबतक सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब तीन दर्जन लोग भेड़िए अथवा अन्य जानवरों के हमलों से घायल हुए हैं।

चंदन जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट