देश की खबरें | मुगल गार्डन का नाम बदलने पर अखिलेश ने किया तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलने पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि सरकार उनके शासनकाल में बनवाये गये लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर दे।

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 29 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलने पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि सरकार उनके शासनकाल में बनवाये गये लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर दे।

यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' किये जाने के बारे में पूछने पर तंज करते हुए कहा, ''मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया। लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का भी नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर दो।’’

उन्होंने यह भी कहा, ''भाजपा वाले कहीं हमारा—आपका भी नाम बदलकर अमृत न रख दें।’’

सपा मुखिया ने कहा कि कन्नौज में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा जो भी विकास कार्य कराया गया है उनका भी नाम अमृत मेडिकल कॉलेज, अमृत कैंसर अस्पताल, अमृत शौचालय कर दें।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सोची समझी साजिश है ताकि कोई महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मसलों पर उससे कोई सवाल न कर सके।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। अब इसे 'अमृत उद्यान' के नाम से जाना जाएगा।

यादव जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए कन्नौज जिले के दो मजदूरों के परिवारों को मदद देने आए थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक—एक लाख रुपये दिये और आश्वासन दिया कि प्रदेश में जब उनकी सरकार आयेगी तो परिवार के एक—एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी।

सपा अध्यक्ष ने शनिवार को लखनऊ में मां पीताम्बरा पीठ में खुद को काले झंडे दिखाये जाने पर कहा, ''भाजपा के लोग अब यह तय करेंगे कि कौन मंदिर जाए और कौन मंदिर न जाए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट