देश की खबरें | अखिलेश सिर्फ ट्विटर पर दिखते हैं और समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं: मंत्री निषाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ ट्विटर पर दिखाई देते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।

अमेठी, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ ट्विटर पर दिखाई देते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।

निषाद ने अमेठी में जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समाज में नफरत पैदा कर लोगों को बांटने का काम कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस की सरकारों में किस तरह से दंगे होते थे यह किसी से छिपा नहीं है लेकिन आज आप सब देख रहे हैं कि कहीं दंगा फसाद नहीं हो रहा है।”

मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटोगे तो कटोगे’ के बयान पर कहा, “बटेंगे नहीं तो आगे बढ़ेंगे सुरक्षित रहेंगे। सपा कांग्रेस ने तो केवल बांटने का काम किया है।”

आदित्यनाथ ने 23 सितंबर को अपनी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ टिप्पणी दोहराते हुए कहा कि यह फूट ही थी जिसके कारण अयोध्या में ‘आक्रमणकारियों ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया’ था।

इससे पहले, योगी ने शेख हसीना सरकार के पतन से पहले बांग्लादेश में हुई हिंसा के संदर्भ में भी यही टिप्पणी की थी। उन्होंने 26 अगस्त को आगरा में एक उद्घाटन समारोह के दौरान यह नारा लगाया था और लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा था कि बांग्लादेश में जो गलतियां हुई हैं, वे भारत में नहीं होनी चाहिए।

सं जफर जितेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट