देश की खबरें | अखिलेश ने कानपुर के कुली बाजार क्षेत्र के पीड़ितों का हाल जाना, प्रशासन को मदद को लेकर चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानपुर के कुली बाजार क्षेत्र में तीन मंज़िल भवन गिरने से प्रभावित हुए परिवारों का हाल जाना और भरोसा दिया कि हफ़्ते भर में अगर प्रशासन ने उन्हें राहत प्रदान नहीं की तो सपा उनके लिए लड़ाई लड़ेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 27 नवंबर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानपुर के कुली बाजार क्षेत्र में तीन मंज़िल भवन गिरने से प्रभावित हुए परिवारों का हाल जाना और भरोसा दिया कि हफ़्ते भर में अगर प्रशासन ने उन्हें राहत प्रदान नहीं की तो सपा उनके लिए लड़ाई लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी एवं स्थानीय पार्षद अभिषेक गुप्ता ने अखिलेश यादव को इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और 23 परिवारों के बेघर होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मणिपुर में 31 दिसंबर तक शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सपा ने आरोप लगाया है कि चार दिन बाद भी प्राधिकरण की ओर से पीड़ितों का न तो हाल जाना गया और न ही कोई मदद दी गई है।

बयान के अनुसार सपा ने मृतक के पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की है।

यह भी पढ़े | Jamia Millia Islamia: परीक्षा में शामिल होने के लिए जामिया के छात्र तन्हा को अदालत ने तीन दिन की हिरासत पैरोल प्रदान की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\