देश की खबरें | अखिलेश ने तीन दिन के लिए खुद को सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग रखने का किया फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से एहतियात के तौर पर अगले तीन दिनों तक खुद को सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग रखने का फैसला किया है।

लखनऊ, 23 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से एहतियात के तौर पर अगले तीन दिनों तक खुद को सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग रखने का फैसला किया है।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि परिवार के लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से वह तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएँगे।

सपा अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के इगलास में राष्ट्रीय लोक दल के साथ संयुक्त रैली में शामिल होना था लेकिन वह इसमें शिरकत नहीं कर सके।

उन्होंने ट्वीट में इसका जिक्र करते हुए कहा "आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।"

गौरतलब है कि बुधवार को अखिलेश की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने खुद के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को फोन करके उनकी 'पत्नी और बेटी' के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अखिलेश की बेटी को भी कोविड-19 संक्रमण हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\