देश की खबरें | अखिल गोगाई असम के शिवसागर से चुनाव लड़ेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी राइजर दल के उम्मीदवार के तौर पर शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गुवाहाटी, छह मार्च जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी राइजर दल के उम्मीदवार के तौर पर शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए राइजर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भास्को डी सैकिया ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष गोगोई शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पहले चरण में राइजर दल 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, एक सीट पर उसकी ओर से अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना बाकी है। वहीं, दूसरे चरण में पांच सीटों पर किस्मत आजमाएगी।

सैकिया ने कहा, '' हमने केवल 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है ताकि मतों का विभाजन नहीं हो और भाजपा को हराया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में एक सीएए-विरोधी सरकार बने।''

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोगोई को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में हैं।

असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे जोकि 27 मार्च से शुरू होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\