देश की खबरें | स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा अखाड़ा परिषद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में पांच अगस्त को प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में न बुलाये जाने पर जूना अखाड़े के दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि के बयान पर साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, एक अगस्त अयोध्या में पांच अगस्त को प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में न बुलाये जाने पर जूना अखाड़े के दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि के बयान पर साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा है कि इस मामले में वह जूना अखाड़े के संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि से बात करेंगे और अखाड़ा परिषद की आगामी बैठक में स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि के खिलाफ प्रस्ताव पास कराकर कड़ी कार्रवाई भी करेंगे।

यह भी पढ़े | PM Modi address Grand Finale of Smart India Hackathon Live Streaming: स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिलाने में पीएम मोदी का संबोधन, यहां देखें लाइव.

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि ने नाराज़गी जताते हुए इसे दलितों की उपेक्षा करार दिया है।

स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि के इस बयान से न केवल साधु संतों के बीच कोहराम मचा हुआ है, बल्कि इसको लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि के समर्थन में ट्वीव कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में अब तक पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या हुई 51 हजार 354, अब तक कुल 1,677 लोगों की हुई मौत: 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा है कि स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं और उन्हें साधु संतों को जातियों में बांटने की बात कतई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि संन्यास परम्परा में आने के बाद साधु संतों की कोई जाति नहीं रह जाती है।

उन्होंने कहा है कि मीडिया में बने रहने के लिए ही कन्हैया प्रभु नंदन गिरि ने ऐसा विवादित बयान दिया है, लेकिन उन्हें संतों को बांटने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वामी कन्हैया प्रभु नंदन गिरि को राम मंदिर निर्माण को लेकर विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए और अपना बयान वापस ले लेना चाहिए।

महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा है कि अगर वे अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो उन्हें महामंडलेश्वर का पद छोड़ देना चाहिए।

- राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू