खेल की खबरें | आकाशदीप को तीसरे टेस्ट में कामयाबी के लिए परिजन ने दी शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी मां को उम्मीद है कि उनका बेटा मैच में फिर से 10 विकेट लेगा।

लखनऊ, आठ जुलाई भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी मां को उम्मीद है कि उनका बेटा मैच में फिर से 10 विकेट लेगा।

    आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को 'पीटीआई वीडियो' से बात करते हुए उनकी प्रशंसा की और यह भी उम्मीद जताई कि वह एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दोहराएंगे।

    आकाशदीप ने एजबेस्टन टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 10 विकेट लिये। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत 336 रनों की विशाल जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक-एक की बराबरी करने में सफल रहा।

घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन को कैंसर से जूझ रही अपनी बहन अखंड ज्योति सिंह को समर्पित किया था।

     अखंड ज्योति ने कहा, ‘‘आकाश ने अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मुझे समर्पित की है। मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है। उसने वाकई पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वह सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है लेकिन तब भी वह मेरा ख्याल रखता है। जब मैं लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रही थी और वह (आकाश दीप) यहां था, तो वह मुझे देखने के लिए रोजाना अस्पताल आता था।"

    उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश ने उन्हें फोन किया था।

    लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले अपने भाई को भेजे संदेश में अखंड ज्योति सिंह ने कहा, "ऐसे ही प्रदर्शन करते रहो।"

    मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले आकाश दीप की मां लडुमा देवी ने कहा कि आकाश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

    उन्होंने कहा कि उनके पति शिक्षक थे और वह आकाश को क्रिकेट न खेलने के लिए कहते थे लेकिन आकाश सबसे छुपाकर क्रिकेट खेलता था।

    अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए लडुमा देवी ने कहा, "ऐसे ही 10 विकेट लेते रहो।"  

    आकाश दीप के जीजा नितेश कुमार सिंह ने कहा, "आकाश दीप मेरे बहुत करीब है और वह मुझसे लगभग हर बात साझा करता था। वह पढ़ाई में होशियार था। उसका झुकाव क्रिकेट की ओर था और वह इसके प्रति समर्पित था। वह जहां भी खेलता हर जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता। उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन टीम इंडिया में हुआ।"

    सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि आकाशदीप लॉर्ड्स में होने वाले आगामी टेस्ट मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    आकाशदीप ने ‘जियो हॉटस्टार’ पर चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए अपने इस यादगार प्रदर्शन को अपनी कैंसर पीड़ित बहन को समर्पित किया था

    भावुक आकाश दीप ने कहा था, ‘‘जब भी मेरे हाथ में गेंद होती, तो मेरे दिमाग में उसकी (बहन अखंड ज्योति सिंह) तस्वीर आती। वह पिछले दो महीनों से कैंसर से जूझ रही है। वह मेरे प्रदर्शन से बहुत खुश होगी और इससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी।"

    भारत की स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जोड़ीदार के रूप में उतरे आकाशदीप ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट