जरुरी जानकारी | आकाश एयर वित्तीय रूप से मजबूत, अगले डेढ़ साल में विमानों का बड़ा ऑर्डर देने में सक्षम: सीईओ दुबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आकाश एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि नई एयरलाइन कंपनी अगले 18 महीनों में विमानों के आर्डर देने को लेकर वित्तीय रूप से पर्याप्त मजबूत है। कंपनी का दूसरा आर्डर पहले से कहीं बड़ा होगा।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त आकाश एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि नई एयरलाइन कंपनी अगले 18 महीनों में विमानों के आर्डर देने को लेकर वित्तीय रूप से पर्याप्त मजबूत है। कंपनी का दूसरा आर्डर पहले से कहीं बड़ा होगा।

राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार की कंपनी में करीब 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। झुनझुनवाला का रविवार सुबह निधन हो गया था। एयरलाइन ने 72 मैक्स विमान खरीदने के लिये पिछले साल 26 नवंबर को बोइंग के साथ समझौता किया था।

दुबे ने बयान में कहा, ‘‘झुनझुनवाला को धन्यवाद। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे, आकाश एयर अगले पांच साल में 72 विमानों को शामिल करने के लिए वित्तीय रूप से पर्याप्त पूंजीकृत एयरलाइन है।’’

एयरलाइन को अबतक 72 विमानों में से तीन मिल गये हैं।

दुबे ने कहा, ‘‘हम प्रत्येक दो सप्ताह में एक-एक विमान जोड़कर अपने बेड़े का विस्तार करेंगे...।’’

उन्होंने झुनझुनवाला के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘आकाश में उन लोगों के लिये जो उन्हें जानते हैं और जिनके जीवन को उन्होंने छुआ है, यह एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है।’’

दुबे ने कहा, ‘‘एयरलाइन का विकास सुरक्षित है...वास्तव में, हमारी वित्तीय स्थिति इतनी मजबूत है कि हम अगले 18 महीनों में विमान ऑर्डर देने की स्थिति में हैं...यह ऑर्डर पहले की तुलना में काफी बड़ा होगा।’’

एयरलाइन ने सात अगस्त को अपनी उड़ान सेवा शुरू की। पहली उड़ान मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर संचालित हुई। उद्घाटन उड़ान में झुनझुनवाला भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\