जरुरी जानकारी | अकासा एयर ने दो दिन में 10 उड़ानें रद्द कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने सोमवार को कहा कि उसने दो दिन में 10 उड़ानें रद्द की हैं।

मुंबई, 12 फरवरी एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने सोमवार को कहा कि उसने दो दिन में 10 उड़ानें रद्द की हैं।

एयरलाइन ने उड़ान रद्द होने के कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कंपनी को प्रशिक्षित पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि अकासा एयर ने दावा किया कि पायलटों की कोई कमी नहीं है।

विभिन्न सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अकासा एयर की उड़ानें रद्द किये जाने की सूचना दी।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘उड़ानों को रद्द करना ‘असामान्य’ स्थिति है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 11-12 फरवरी, 2024 को कुछ उड़ानें रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। यह कोई सामान्य स्थिति नहीं थी...।’’

प्रवक्ता ने कहा कि दो दिन में 10 उड़ानें रद्द की गयी हैं।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी को उससे जुड़ने वाले पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त ‘स्लॉट’ नहीं मिल रहे हैं। फलस्वरूप प्रशिक्षित पायलटों की कमी है।

इस बारे में पूछे जाने पर एयरलाइन ने कहा कि पायलटों की कोई कमी नहीं है।

अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बयान में कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि हमारे पास पायलटों की कमी नहीं है। अकासा एयर में 600 से अधिक पायलटों का पर्याप्त स्टाफ है, जो हमारे मौजूदा बेड़े के आकार के दोगुने से भी अधिक को संचालित करने के लिए पर्याप्त है।’’

आकासा एयर ने अगस्त, 2022 में परिचालन शुरू किया था। कंपनी अपने परिचालन का विस्तार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड