देश की खबरें | अजमेर: रेलवे स्टेशन पर सो रही एक नाबालिग को अगवा कर किया गया यौन उत्पीड़न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रही एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 18 जून राजस्थान के अजमेर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रही एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके अनुसार अज्ञात आरोपी, नाबालिग को अगवा कर वहां खड़ी ट्रेन के एक खाली कोच में ले गया एवं उसका यौन उत्पीड़न किया।

रेलवे पुलिस के मुताबिक लगभग 11 साल की इस लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया और रिपोर्ट का इंतजार है।

हालांकि, पुलिस ने यौन उत्पीड़न की आशंका से इनकार नहीं किया है।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता सहित 12-13 लोगों का एक समूह अजमेर दरगाह जियारत करने आया था। बीती रात सभी लोग रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म के एक कोने में सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और उसे एक खाली ट्रेन के डिब्बे में ले गया।

पुलिस के अनुसार इस बीच, उसके माता-पिता जाग गए और लड़की को गायब पाया। जब वह नहीं मिली तो उन्होंने जीआरपी रेलवे को सूचित किया। बाद में लड़की चेहरे पर चोट के निशान के साथ खाली ट्रेन के एक कोच में मिली।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,‘‘प्रथम दृष्टया, लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।''

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट