देश की खबरें | योगी की ‘बटेंगे’ टिप्पणी को अजित का अस्वीकार करना दिखाता है कि महायुति में एकता नहीं है: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘बटेंगे तो कटेंगे’ टिप्पणी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा अस्वीकार किया जाना यह दिखाता है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकता नहीं है।

बुलढाणा, आठ नवंबर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘बटेंगे तो कटेंगे’ टिप्पणी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा अस्वीकार किया जाना यह दिखाता है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकता नहीं है।

कुछ महीने पहले सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने का जिक्र करते हुए उद्धव ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर महाराष्ट्र के इतिहास की ‘सबसे भ्रष्ट’ सरकार होने का आरोप लगाया।

बुलढाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘योगी की टिप्पणी को अजित पवार द्वारा अस्वीकार किया जाना दिखाता है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में कोई एकता नहीं है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कोई सबक सीखने की जरूरत नहीं है।’’

आदित्यनाथ महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियों में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लगा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य के लोग ऐसी टिप्पणियों की सराहना नहीं करते हैं और राज्य के लोगों ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया है।

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल हैं। ठाकरे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसे चुनाव से पहले प्रचार के लिए राज्य के बाहर से नेताओं को लाना पड़ रहा है।

उन्होंने महायुति सहयोगियों को राज्य के साथ विश्वासघात करने वाला करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र से प्यार करने वाले और इसे धोखा देने वालों के बीच मुकाबला है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘महायुति सरकार महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे भ्रष्ट है। उन्होंने (शिवाजी महाराज की) प्रतिमा के निर्माण में भ्रष्टाचार किया। अशुभ हाथों से किया गया काम सफल नहीं होता और प्रतिमा ढह गई।’’

शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। ठाकरे ने यह भी घोषणा की कि अगर एमवीए राज्य में सत्ता में आती है, तो उनकी सरकार हर जिले में शिवाजी महाराज के मंदिर बनवाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मंदिर शासन करने और महिलाओं का सम्मान करने की शिवाजी महाराज की शिक्षाओं को उजागर करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वह गुजरात के सूरत में भी मराठा योद्धा का मंदिर बनवाएंगे।

ठाकरे ने कहा, ‘‘उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘शिवाजी महाराज की जय’ का नारा बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने (फडणवीस) कहा कि आप पहले मुंब्रा (ठाणे में एक मुस्लिम बहुल इलाका) में एक मंदिर बनाएं। क्या आपको मुख्यमंत्री शिंदे के गृह जिले में छत्रपति शिवाजी का मंदिर बनाना मुश्किल लगता है। उन्हें लगता है कि शिवाजी महाराज वोट पाने की मशीन हैं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि अजित पवार फडणवीस के बगल में कैसे बैठते हैं, जिनकी पार्टी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था और उन्हें आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था।

मलिक को 2022 में धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। वह मानखुर्द शिवाजीनगर से राकांपा के उम्मीदवार भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू