ताजा खबरें | अजित पवार की टिप्पणी से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ: निर्वाचन अधिकारी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी ने एक रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की ‘वोट के बदले निधि’ संबंधी टिप्पणी से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रथमदृष्टया कोई सबूत नहीं है।

पुणे, 26 अप्रैल बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी ने एक रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की ‘वोट के बदले निधि’ संबंधी टिप्पणी से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रथमदृष्टया कोई सबूत नहीं है।

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने आदर्श आचार संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारत निर्वाचन आयोग में अजित पवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

बारामती निर्वाचन क्षेत्र के इंदापुर में एक चुनावी रैली में, अजित पवार ने हाल में कहा था, ‘‘जहां तक ​निधि का सवाल है, आप जितना चाहेंगे, हम आपको उतना सहयोग करेंगे, लेकिन साथ ही इसके लिए मतदाताओं को बड़ी संख्या में पहुंचकर ईवीएम का बटन दबाना है। यदि ऐसा होगा तो मुझे भी निधि आवंटित करने में अच्छा लगेगा, नहीं तो खुद को रोकना होगा।’’

अजित पवार राज्य के वित्त मंत्री भी हैं।

विपक्ष ने अजित पवार के इस बयान की आलोचना की थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग का रुख किया था।

बारामती की निर्वाचन अधिकारी कविता द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और अजित पवार से जवाब मांगा।

द्विवेदी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अजित पवार के भाषण का वीडियो देखा है और आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।

द्विवेदी ने कहा, ‘‘वीडियो में की गई टिप्पणियों में किसी विशेष उम्मीदवार के नाम का उल्लेख नहीं है जिसके लिए वोट मांगे गए हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हमारी’ मशीन के बटन दबाओ ताकि वह निधि आवंटित कर सकें। यहां वह किसी विशेष उम्मीदवार या उनके उम्मीदवार या पार्टी के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।’’

पुणे के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास दिवासे ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि बारामती की निर्वाचन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट