खेल की खबरें | आइजोल ने चर्चिल ब्रदर्स को ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलंबिया के लुइ रोड्रिग्ज अपने आई लीग फुटबॉल पदार्पण मैच में हीरो बनकर उभरे जब उनके इंजरी टाइम में दागे गोल की मदद से आइजोल एफसी ने सोमवार को यहां चर्चिल ब्रदर्स को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

आइजोल, 17 फरवरी कोलंबिया के लुइ रोड्रिग्ज अपने आई लीग फुटबॉल पदार्पण मैच में हीरो बनकर उभरे जब उनके इंजरी टाइम में दागे गोल की मदद से आइजोल एफसी ने सोमवार को यहां चर्चिल ब्रदर्स को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

चर्चिल ब्रदर्स ने 60वें मिनट में बढ़त हासिल की जब दक्षिण अफ्रीका के वेडे लेके ने पेनल्टी को गोल में बदलकर सत्र का अपना 10वां गोल किया।

चर्चिल के पास 10 खिलाड़ी रह गए जब 74वें मिनट में कोलंबियाई डिफेंडर जोस लुइ मोरेनो को मैदान से बाहर भेज दिया गया।

मैच के अंतिम क्षणों (90+छठे मिनट) में आइजोल ने मौके का फायदा उठाया और रोड्रिग्ज ने टीम को बराबरी दिला दी।

इस नतीजे के बावजूद चर्चिल ब्रदर्स की टीम 15 मैच में 28 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

आइजोल के 11 अंक है और पिछले महीने पहले चरण में चर्चिल के खिलाफ 0-6 से मिली करारी हार के बाद टीम ने इस नतीजे से आत्मविश्वास हासिल किया होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू