देश की खबरें | अय्यर ने पाक संबंधी टिप्पणी पर कहा, भाजपा का अभियान ‘लड़खड़ा’ रहा है, इसलिए पुराना वीडियो लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान पर उनकी टिप्पणी से संबंधित जिस वीडियो को सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है, वह पुराना है और उसे इसलिए खोजकर लाया गया है क्योंकि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार अभियान ‘लड़खड़ा’ रहा है।

नयी दिल्ली,10 मई कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान पर उनकी टिप्पणी से संबंधित जिस वीडियो को सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है, वह पुराना है और उसे इसलिए खोजकर लाया गया है क्योंकि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार अभियान ‘लड़खड़ा’ रहा है।

कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने जो स्वेटर पहना है (वीडियो में) उसी से स्पष्ट है कि मेरी यह टिप्पणियां कई माह पहले सर्दी के मौसम की हैं। भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान लड़खड़ा रहा है इसलिए इसे अब खोज के लाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इच्छुक व्यक्ति कृपया पिछले साल जगरनॉट द्वारा जारी मेरी दो पुस्तकें ‘मेमॉयर्स ऑफ ए मेवरिक’ और ‘द राजीव आई नीउ’ के प्रासंगिक अंश पढ़ सकते हैं...।’’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें अय्यर यह कहते नजर आ रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु हथियार है।

कांग्रेस नेता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘अगर हमने उन्हें सम्मान नहीं दिया तो वे भारत के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने के बारे में सोचेंगे।’’

भारत की बल प्रयोग नीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी कहुटा (रावलपिंडी) में ताकत है।’’ उनका इशारा परमाणु बम की ओर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट