एआईटीए ने खेल सचिव की आलोचना की

खेल सचिव राधे श्याम जुलानिया द्वारा एआईटीए और 10 अन्य राष्ट्रीय महासंघों को गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंस के लिये आमंत्रित किया गया था।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने खेल सचिव की आलोचना की जिन्होंने नयी प्रतिभायें खोजने के लिये शारीरिक ट्रेनिंग शिक्षक रखने के सुझाव के अलावा ओलंपिक खेलों के दो चरण के लिये एक पेज का प्रस्ताव मांगा।

खेल सचिव राधे श्याम जुलानिया द्वारा एआईटीए और 10 अन्य राष्ट्रीय महासंघों को गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंस के लिये आमंत्रित किया गया था।

एआईटीए महासचिव हिरण्मय चटर्जी ने पीटीआई से कहा कि वे जुलानिया के रवैये से बहुत निराश हैं जो ‘केवल बात ही करते हैं और सुनना नहीं चाहते।’

चटर्जी ने कहा, ‘‘उन्होंने (जुलानिया) ने कहा कि यह आम चर्चा होगी और आपको सबकुछ पता होना चाहिए जिसमें 2024 और 2028 ओलंपिक के लिये प्रस्ताव भी शामिल है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने कहा कि इन ओलंपिक के लिये प्रस्ताव पहले ही सौंपे जा चुके हैं तो उन्होंने कहा, ‘मुझे ज्यादा किताबें (पन्ने) मत भेजिये, मैं सिर्फ एक पन्ना चाहता हूं।’ आप मुझे बताईये कि आप मुझे एक पेज में दोनों ओलंपिक खेलों का प्रस्ताव भेज सकते हैं? वह न तो पढ़ते हैं और न ही सुनते हैं। ’’

वहीं जुलानिया ने कहा, ‘‘जब समीक्षा होती है तो हर महासंघ जवाबदेह है। राष्ट्रीय खेल महासंघों के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि खेल का विकास हो और अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारे पास उनसे सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट