जरुरी जानकारी | एयरटेल ने 10 मिनट में ग्राहकों तक सिम कार्ड पहुंचाने के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारती एयरटेल ने मंगलवार को अपने ग्राहकों तक 10 मिनट में सिम कार्ड पहुंचाने के लिए त्वरित वाणिज्य मंच ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारती एयरटेल ने मंगलवार को अपने ग्राहकों तक 10 मिनट में सिम कार्ड पहुंचाने के लिए त्वरित वाणिज्य मंच ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की।

इस पेशकश के शुरुआती चरण में सिम पहुंचाने की सेवा दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद सहित 16 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।

एक बयान के अनुसार, समय के साथ इसमें अन्य शहरों और कस्बों को जोड़ा जाएगा।

बयान के मुताबिक, इस पहल के तहत ग्राहक 49 रुपये के शुल्क पर 10 मिनट में अपने घर पर सिम कार्ड पा सकेंगे।

सिम कार्ड मिलने के बाद ग्राहक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आधार आधारित केवाईसी प्रमाणीकरण के जरिये नंबर को सक्रिय कर सकते हैं।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के विपणन निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, ‘‘एयरटेल में हमारा लक्ष्य ग्राहकों के जीवन को सरल बनाना है। आज हम 16 शहरों में ग्राहकों के घरों तक 10 मिनट में सिम कार्ड पहुंचाने के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं और समय के साथ हम इस साझेदारी को अन्य शहरों में बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट