जरुरी जानकारी | एयरटेल ग्राहकों को ‘परप्लेक्सिटी प्रो’ सेवा एक साल के लिए मुफ्त में मिलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सर्च इंजन ‘परप्लेक्सिटी’ का प्रीमियम संस्करण 12 महीने तक मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सर्च इंजन ‘परप्लेक्सिटी’ का प्रीमियम संस्करण 12 महीने तक मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

परप्लेक्सिटी की भारत में किसी दूरसंचार कंपनी के साथ साझेदारी का यह पहला मौका है। अमेरिका की दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनी एनवीडिया द्वारा समर्थित मंच परप्लेक्सिटी उपयोगकर्ताओं को बातचीत की शैली में त्वरित और सटीक जानकारी प्रदान करता है।

इसके प्रीमियम संस्करण ‘परप्लेक्सिटी प्रो’ में उपयोगकर्ताओं को जीपीटी-4.1 और क्लॉड जैसे उन्नत एआई मॉडल तक पहुंच, अधिक गहन शोध, तस्वीर तैयार करने, फ़ाइल अपलोड और विश्लेषण जैसी अतिरिक्त क्षमताएं मिलती हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह सेवा सामान्यतः करीब 17,000 रुपये के वार्षिक मूल्य पर उपलब्ध होती है लेकिन एयरटेल के ग्राहकों को मोबाइल, वाई-फाई और डीटीएच सेवाओं के तहत यह मुफ्त में मिलेगी।

इस प्रीमियम सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक ‘एयरटेल थैंक्स’ ऐप का तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयरटेल के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘यह साझेदारी करोड़ों ग्राहकों को वास्तविक समय में ज्ञान और जानकारी तक बिना अतिरिक्त लागत के त्वरित पहुंच प्रदान करेगी। यह भारत में अपनी तरह की पहली जेनरेटिव एआई साझेदारी है।’’

परप्लेक्सिटी के सह-संस्थापक एवं सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि यह सहयोग भारत में छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और आम उपयोगकर्ताओं के लिए एआई की उन्नत क्षमताओं को सुलभ बनाएगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट