जरुरी जानकारी | एयरटेल ने 5जी नेटवर्क पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम में ‘बदलाव’ शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने 5जी की मांग में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर अपने मध्यम बैंड के स्पेक्ट्रम का पुनर्आवंटन शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने 5जी की मांग में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर अपने मध्यम बैंड के स्पेक्ट्रम का पुनर्आवंटन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘डेटा की मांग बढ़ने के साथ ही एयरटेल अपने ग्राहकों को शानदार 5जी अनुभव प्रदान करने के लिए अपने मौजूदा स्पेक्ट्रम में बदलाव (रिफार्मिंग) कर रही है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ अधिक ग्राहकों के 5जी नेटवर्क अपनाने से एयरटेल देशभर में अपने 1800, 2100, 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड पर 5जी सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपने मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम को फिर से तैयार कर रही है।’’

भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने कहा, ‘‘ जैसे कि अधिक से अधिक ग्राहक हमारी 5जी सेवाओं को अपना रहे हैं, हम अपने मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम को फिर से तैयार कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल 4जी सेवाओं के लिए किया जा रहा था। इसके साथ ही हम स्टैंडअलोन प्रौद्योगिकी पेश करने को भी तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसका मतलब यह होगा कि एयरटेल भारत में पहला ऐसा नेटवर्क होगा जो ‘स्टैंडअलोन’ और ‘नॉन -स्टैंडअलोन’ दोनों मोड पर चलेगा, जिससे हमें बाजार में सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड