इस साल 30 प्रतिशत घट सकता है विमान यात्रियों का आवागमन: केयर रेटिंग्स

रेटिंग एजेंसी ने यह अनुमान भी लगाया है कि सामाजिक दूरी के नियमों के चलते हवाई यात्रा महंगी होगी।

मुंबई, 21 अप्रैल केयर रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान विमान यात्रियों के आवागमन में 30 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, जबकि इससे पहले उसका अनुमान था कि ये आंकड़ा 20 से 25 प्रतिशत के बीच रहेगा।

रेटिंग एजेंसी ने यह अनुमान भी लगाया है कि सामाजिक दूरी के नियमों के चलते हवाई यात्रा महंगी होगी।

देश में लॉकडाउन के चलते सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को 25 मार्च से तीन मई तक निलंबित कर दिया गया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘केयर रेटिंग्स ने इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या में 20-25 प्रतिशत कमी का अनुमान जताया था, लेकिन मामलों में बढ़ोतरी, इसके तेजी से प्रसार और नए क्षेत्रों के कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होने के चलते ऐसा लगता है कि महामारी का अंत अनिश्चित है और इसके निदान का कोई संकेत नहीं है।’’

केयर रेटिंग्स ने कहा कि यहां तक कि टीका भी अभी तक नहीं बना है और ऐसे में लॉकडाउन ही इसके प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है।

रेटिंग एजेंसी ने आगे कहा, ‘‘इसलिए हम अपने पूर्व अनुमानों को संशोधित कर रहे हैं और वित्त वर्ष 2020-21 में हवाई यात्रियों के आवागमन में 30 प्रतिशत कमी आने का अनुमान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट