देश की खबरें | दिल्ली में खराब मौसम के कारण हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बादलों की गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई और तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बादलों की गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई और तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डा आ रही दो उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद की ओर मोड़ा गया।

विमान परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई।

हवाई अड्डे का संचालन करने वाले ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) ने सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए जानकारी दी कि खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

उसने सुबह सात बजकर 25 मिनट पर एक अन्य ‘पोस्ट’ में बताया कि तेज हवाएं एवं भारी बारिश अब थम चुकी है लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उड़ान परिचालन पर कुछ असर पड़ा है।

डायल ने सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर साझा किए गए एक अन्य ‘पोस्ट’ में कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ान परिचालन पर कुछ असर पड़ने के बावजूद हवाईअड्डा सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

उसने कहा, ‘‘हमारे दल सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यात्रियों के लिए निर्बाध सेवा सुनिश्चित हो सके।’’

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने बताया कि दिल्ली में सुबह आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ है।

कंपनी ने सुबह आठ बजकर 48 मिनट पर ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है।’’

विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ ने भी बताया कि प्रतिकूल मौसम की वजह से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विमान परिचालन प्रभावित हुआ है।

‘एअर इंडिया’ ने सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है या उनका मार्ग बदला जा रहा है जिससे अन्य उड़ानों के परिचालन समय में भी बदलाव की संभावना है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम दिक्कत हो।’’

‘स्पाइसजेट’ के अनुसार, खराब मौसम के कारण दिल्ली में एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) पर काफी भीड़ है।

कंपनी ने सुबह 10 बजकर नौ मिनट पर ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उड़ानों के प्रस्थान/आगमन में देरी के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।’’

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है जहां से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानें संचालित होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू