संयुक्त अरब अमीरात में फंसे नागरिकों को लाने के लिए केरल से विमान रवाना

कोविड-19 की वजह से लागू बंद के चलते ये लोग खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

जमात

कोच्चि/कोझिकोड़, सात मई संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान बृहस्पतिवार को केरल से रवाना हो गए।

कोविड-19 की वजह से लागू बंद के चलते ये लोग खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

इन विमानों से अबू धाबी और दुबई से 340 यात्री बृहस्पतिवार देर रात तक कोच्चि और कोझिकोड़ पहुंचेंगे। इन यात्रियों में गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चे और चिकित्सा आपात स्थिति वाले लोग हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान अबू धाबी से शाम चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा और रात नौ बज कर 40 मिनट पर गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगा।

वहीं दुबई से शाम पांच बजे कोझिकोड़ के लिए दूसरा रवाना होगा और वह 10 बजकर 40 मिनट पर गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा।

इसके अतिरिक्त नौसेना के तीन जहाज भी फंसे हुए नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात भेजे गए हैं।

राज्य के मुख्य सचिव टॉम जोस ने कहा कि सिर्फ कोविड-19 के निगेटिव लोगों को विमान में चढ़ने की अनुमति दी गई है और उनके वापस लौटने के बाद भी गर्भवती महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर अन्य सभी सात दिन तक संस्थानों में पृथक वास में रहेंगे।

उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि पृथक-वास केंद्रों में होटल भी शामिल हैं। पृथक-वास में रखे गए लोगों की जांच सात दिन के बाद की जाएगी और निगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें घर पर पृथक रखने के लिए भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने गृह मंत्रालय को सारी चीजें स्पष्ट कर दी हैं। गृह मंत्रालय ने 14 दिन पृथक-वास अवधि तय की है। जो लोग कोविड-19 निगेटिव पाए जाएंगे, सिर्फ उन्हें ही विमान में चढ़ने की अनुमति होगी।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले चरण की प्रक्रिया में आठ विमान, 60 पायलट और 120 चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी